फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने किया नामांकन, बोले- सपा ने मैनपुरी को दिखाया गुंडागर्दी का झुनझुना

Mon, 15 Apr 2024 12:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri Lok Sabha Seat: भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। यहां उनका सीधा मुकाबला सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने किया नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कक्ष पहुंचकर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के बाद लौटते समय उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा देने के साथ ही उन्होंने सपा को गुंडाराज और भ्रष्टाचार को लेकर घेरा।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य के आवास से नामांकन दाखिल करने के लिए निकले। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में प्रस्तावक के रूप में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा नेता शुभम सिंह जाटव और सदर विधानसभा संयोजक ममता राजपूत शामिल रहीं। चारों प्रस्तावकों की मौजूदगी में जयवीर सिंह ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल कर लौटे जयवीर सिंह ने कहा कि मैनपुरी अब लड़ने का मन बना चुकी है। इस बार सपा को हार और भाजपा को जीत मिलेगी। अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि सपा का गढ़ इस बार ध्वस्त होगा। डिंपल यादव द्वारा भाजपा के घोषणा पत्र को झुनझुना बताए जाने के बयान पर जयवीर सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डिंपल ने 2012 से 2017 के बीच अखिलेश सरकार में गुंडाराज और अराजकता का झुनझुना देखा है। इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज में 2014 के लोकसभा चुनाव में किसी को नामांकन न करने का झुनझुना भी देखा है। इसके साथ ही 2004 में सपा की अराजकता के चलते मैनपुरी लोकसभा चुनाव निरस्त होने का झुनझुना भी देखा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के मैनपुरी आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है। लेकिन वे लोग जो एक जाति पर अपना एकाधिकार मानते हैं और उसकी गिनती कराते हैं, उनके लिए ये चुनौती है।

कड़े रहे सुरक्षा के प्रबंध
नामांकन स्थल पर सोमवार को सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नजर आए। कलेकट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी राहुल मिठास जहां सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले नजर आए तो वहीं सीओ करहल संतोष कुमार सिंह नामांकन कक्ष के सौ मीटर के दायरे में प्रवेश की कमान संभाली। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें