फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत; साथी गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Jun 2026 07:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे मैनपुरी-सकीट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौत हो गई। घायल साथी को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के आने के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव खेरा गनेशपुर निवासी 32 वर्षीय मोहित कुमार बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव महलोई रिश्तेदारी में आए थे। उनके साथ गांव निवासी साथी जगन्नाथ भी थे। देर रात को दोनों बाइक से वापस गांव खेरा गनेशपुर लौट रहे थे। 

रात करीब 12 बजे मैनपुरी-सकीट मार्ग पर गांव बुढर्रा के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजन को जानकारी दी और परिजन मोर्चरी आ गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मोहित का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें