मैनपुरी के नगला कंचन गांव में एक युवक पत्नी को मायके से बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाकर उसे सकुशल नीचे उतार लिया।
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक पत्नी को मायके से बुलाने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे समझाने के बाद युवक नीचे उतरा जा सका।
विज्ञापन
नगला कंचन निवासी टीटू सिंह बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को मायके से बुलाने की जिद करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। टावर पर चढ़े युवक का कहना था जब तक पत्नी नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
टीटू के पिता ने बताया कि टीटू शराब पीने का आदि है। जिस वजह से पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई। करीब दो माह पहले पत्नी दोनों के बीच पंचायत में अलगाव हो गया है। उन्होंने बताया कि टीटू शराब छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। उधर करीब तीन घंटा समझाने के बाद टीटू टावर से नीचे उतरा। जिसके बाद पुलिस उसे साथ ले गई है।