फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिनी ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, हादसे में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल

Mon, 26 May 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बाइक सवार शिवराज अपनी पत्नी और बेटे के साथ जा रहे थे। रास्ते में मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे की उनकी माैत हो गई। वहीं हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल के किशनी रोड बाईपास चौराहे पर कुरावली के गांव सिरसा के बाइक सवार दंपती और पुत्र मिनी ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने मां बेटे को आईसीयू में भर्ती कर लिया। पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी शिवराज सिंह (50) सोमवार को पत्नी भगवती देवी और पुत्र सदानंद के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। थाना क्षेत्र में किशनी रोड बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी दलबल के साथ पहुंचे। एंबुलेंस से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने शिवराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल मां-बेटे का उपचार चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें