फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; ससुराल से वापस घर लौट रहा था

Tue, 16 Jul 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह ससुराल से वापस अपने घर फिरोजाबाद के लिए लौट रहा था। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात बाइक सवार को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक औंछा थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल से घर वापस लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड पर हुआ। फिरोजाबाद जिले के गांव नगला गाज निवासी अटल बिहारी (42) थाना औंछा क्षेत्र के गांव तिसाह अपनी ससुराल आए थे। रात के समय वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शिकोहाबाद रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अटल बिहारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन को फोन करके घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर गांव नगला गाज फिरोजाबाद चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें