फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रधान के चुनाव में नहीं दिया वोट, आरोपियों ने युवक को मारी गोली; केस दर्ज... तलाश जारी

Mon, 23 Sep 2024 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में प्रधान के चुनाव में वोट नहीं दिया तो आरोपियों ने युवक को गोली मार दी। मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
जानलेवा हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की देर शाम पिता को दवा दिलाने जा रहे अनुसूचित जाति के युवक पर जानलेवा हमला के मामले में प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपचुनाव की रंजिश के चलते दर्ज मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। कंधे में गोली लगने से घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।

विज्ञापन


मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर का है। गांव निवासी वीर बहादुर कठेरिया ने पुलिस को बताया कि अगस्त माह में ग्राम पंचायत का चुनाव हुआ था। इसमें वोट देने को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे थे। पूर्व में पुत्र श्याम सुंदर कठेरिया और उसकी गर्भवती पत्नी को आरोपियों ने पीटा था। इसका मुकदमा दर्ज कराया है। कई बार समझौता को लेकर उन पर दबाव बनाया गया। 

समझौता करने से साफ मना कर दिया तो प्रधान प्रतिनिधि मोनू उर्फ शिवेंद्र निवासी गांव बझेरा ने अपने तीन साथियों के साथ पुत्र पर जानलेवा हमला किया। खजुरिया मार्ग पर उसे गोली मार दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गोली लगने से घायल श्याम सुंदर का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें