फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई को लेकर भिड़े ग्रामीण

Mon, 12 Dec 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव भवनीपुर ईसई मांझपाटी में बिजलीकर्मियों की मिली भगत से चहेतों को बिजली सप्लाई देने के लिए गांव दो गुट में बंट गया है। रविवार को गांव में हुए विवाद के बाद दोनों गुट आमने सामने आ गए। झगडे़ के बाद ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव भवनीपुर ईसई मांझपाटी में पिछले साल गांव में विद्युतीकरण हुआ था लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण अभी बिजली के पोल पर तार नहीं खींचे गए। गांव के जिस हिस्से में तार विद्युत विभाग कर्मियों ने खींचे हैं उन पर गांव केे कुछ लोगों ने मिली भगत कर एक ट्रांसफार्मर ग्रामीण रामदास के घर के सामने लगवा दिया है। गांव का एक गुट इसका विरोध कर रहा है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई गिने चुने लोगों को दी जा रही है। रविवार को जब ग्रामीणों ने पूरे गांव में सप्लाई देने की बात कही तो रामवीरेश, रवींद्र का झगड़ा गांव निवासी मोनू, सर्वेश और रहीशपाल से हो गया। इस विवाद में कुछ ही देर में गांव दो गुट में बंट गया। गांव में विद्युत सप्लाई की इस समस्या पर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई। ग्रामीणों ने डीएम चंद्रपाल सिहं से गांव में अवैध रूप से बिना मानक के विद्युत विभाग के कर्मचारियों के ट्रांसफार्मर रखने की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें