फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: चल गया भोले बाबा का पता, सैकड़ों अनुयायियों के साथ इस आश्रम में मौजूद; सीओ पहुंचे तो नहीं की बात

Tue, 02 Jul 2024 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हाथरस हादसे में एक सैकड़ा से अधिक लोगों की मौत हो गई। यहां सत्संग से निकलने के बाद भोले बाबा मैनपुरी के आश्रम पहुंच गए हैं। यहां पर बाबा के सैकड़ों अनुयायी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
मां के साथ बोले बाबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम में भोले बाबा पहुंच गए हैं। यहां पर पहले से ही करीब एक सैकड़ा से अधिक अनुयायी मौजूद हैं। बाबा का हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग चल रहा था। सत्संग में भगदड़ से 116 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब डेढ़ सैकड़ी लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ, जब बाबा सत्संग से निकल रहे थे। इसके बाद बाब निकलकर कहां गए। किसी को पता नहीं था। देर शाम पता चला कि बाबा विछवां स्थित आश्रम में हैं। यहां पर सैकड़ों अनुयायी भी मौजूद हैं।  

हाथरस के सिकंदराराऊ में हादसे के बाद हर किसी की निगाहें भोले बाबा पर टिकी हुई हैं। मंगलवार को देर रात भोले बाबा अपने काफिले के साथ बिछवां में हाईवे स्थित आश्रम पर पहुंचे। पहले से ही उनके यहां पहुंचने को लेकर चर्चा थी। इसी के चलते यहां अनुयायी भी जमा होना शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन


देर शाम तक लगभग एक सैकड़ा अनुयायी यहां डटे रहे। सूचना मिलते ही थाना बिछवां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार भी आश्रम पहुंचे। लेकिन, बाबा ने उनसे मुलाकात नहीं की। इसके बाद वे वापस लौट गए। 

मीडियाकर्मी भी बाबा से घटना पर बात करने की कोशिश करते रहे। लेकिन, बाबा ने किसी से बात नहीं की। लोगों के बीच चर्चा है कि रात में बाबा को हिरासत में लिया जा सकता है। फिलहाल पुलिस भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें