प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
- फोटो : अमर उजाला
नगर के समीपवर्ती ग्राम मायाचंदपुर में शीतला देवी मंदिर परिसर में देवी भक्तों ने जागरण का आयोजन किया। इसमें कासगंज की पंडा एंड पार्टी के कलाकारों ने मातारानी की भेंटें सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शुक्रवार की रात ग्राम मायाचंदपुर स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर आयोजित देवी जागरण का शुभारंभ पंडा जी एंड पार्टी के कलाकारों ने मां की पूजा कर किया। तत्पश्चात रानी तिवारी ने मां मुरादें पूरी कर दे हलुआ बाटूंगी, श्याम मोहन ने मां के दरबार में खुशी मिलती है, श्रीकृष्ण शर्मा ने प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी, स्वति ने लांगुरिया निकट देवी से मिलाय दे आदि प्रस्तुतियां पेश कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में टीटू दुबे, गयाप्रसाद दुबे, रवनीश दुबे, नीलेश मिश्रा, अमित मिश्रा, रोहित दुबे, राहुल दुबे, रोहित यादव, अवधेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
पांच दिवसीय जागरण संपन्न
ग्राम छाछा में ठाकुर जी मंदिर परिसर में चल रहे पंाच दिवसीय मेले का देवी जागरण के साथ समापन हो गया। पंाच दिवसीय मेले के अंतिम दिन कलाकारों ने मातारानी की मनमोहक झांकियां एवं भक्ति गीतों को सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूरन चंद्र, सुशील कुमार, विमल दुबे, यश दुबे, बालकराम शाक्य, शुभम दुबे, राजीव पांडेय, कश्मीर सिंह राजपूत, क्षितिज शुक्ला आदि मौजूद थे।