फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सॉल्वर पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को शाम की पाली में हुई इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एडीआईओएस के सचल दल ने एक सॉल्वर पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना बिछवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं डीआईओएस केंद्र व्यवस्थापक बदल कर बोर्ड को केंद्र डिबार के लिए पत्र भेजा है। वहीं सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान और इंटर चित्रकला का पेपर हुआ। इस दौरान परीक्षा केंद्रों का डीडीआर सहित सचलदल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण किया। इसमें सुबह और शाम की पाली डीडीआर आरपी शर्मा ने एक-एक और एसडीएम मैनपुरी ने कला में एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन

एडीआईओएस विजय पाल सिंह का सचल दल शाम की पाली में भौतिक विज्ञान के पेपर में सोनेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिसौली बिछवां पहुंचा। वहां उन्हें एक  कमरा बंद मिला। आशंका होने पर जब उन्होंने कमरा खुलवाया तो कमरे में नगला सेमर निवासी अनिल कुमार पेपर हल करते मिला। उसके पास मॉडल पेपर और विषय की गाइड भी मौजूद थी। इस पर सचलदल ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आएं। यहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं डीआईओएस आरपी यादव ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक बदला और बोर्ड को केंद्र डिबार करने के लिए पत्र भेजा।
वहीं सुबह की पाली हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में 56143 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 43396 उपस्थित और 12746 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 4664 के सापेक्ष 3502 ने परीक्षा दी और 1161 ने परीक्षा छोड़ दी। चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 335 के सापेक्ष 284 ने परीक्षा दी और 51 अनुपस्थित रहे। वहीं रंजनकला में 27 ने परीक्षा दी और 20 अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह विज्ञान की पाली में डीडीआर ने शंभूनाथ इंटर कालेज घिरोर से एक और एमडीएम मैनपुरी ने चित्रकला में रंजीत सिंह इंटर कालेज नगला आंध्रा से एक नकलची पकड़ा। सूचना मिलने पर डीडीआर आरपी शर्मा आगरा से पहुंचे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर बैठकर कराई परीक्षा
वहीं डीआईओएस आरपी यादव के सचलदल ने सुबह की पाली में सरमन सिंह स्कूल पंचमनगर, सरपंच यादव सिंह कालेज कुसमरा, अतिराम सिंह इंटर कालेज, महावोधि इंटर कालेज कुसमरा, मोहन इंटर कालेज कुरड़ा और शाम की पाली में शहीद मुनीश इंटर कालेज और आरबीएस इंटर कालेज घुटारा में बैठकर परीक्षा कराई।

गेट न खोलने पर की मारपीट
कुसमरा के डीएवी हासे स्कूल के करमचारी राजबीर ने थाने मेें तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वह सुबह की पाली की परीक्षा में विद्यालय गेट पर तैनात था। तभी धीरपुर निवासी विपिन कुमार ने गेट नकल कराने के चलते गेट खुलवाने की कोशिश की। मना करने पर विपिन 25 अज्ञात साथियों के साथ लगभग 11.15 बजे विद्यालय आकर उसे मारापीटा। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है।

विज्ञान रहा आसान, भौतिक ने किया परेशान
शुक्रवार को विज्ञान का पेपर देख छात्राओं के चेहरे खिल गए। वहीं भौतिक विज्ञान का पेपर देख परेशान हो गए। आकृति सक्सेना ने बताया कि विज्ञान का पेपर अब तक कि पेपरों में सबसे सरल था। पेपर तैयारी के अनुसार आया था। यशी पालीवाल का कहना है कि लघु उत्तरीय प्रश्न काफी सरल थे। इन्हें लगातार सॉल्व करते गए। कशिश वर्मा ने बताया कि पेपर में सूत्र सभी पढ़े हुए आए थे। शिवांगी वर्मा का कहना था कि तैयारी के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें