फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका

Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 लोहिया गांव जुन्हैसा में गंदगी, शौचालय, आवास की कमियां मिलने पर डीएम ने बीडीओ कुरावली, ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया है। ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 17 जून को गांव में चौपाल लगाकर पात्रों के गृहस्थ राशनकार्ड, पात्रों को समाजवादी पेंशन योजना में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन


गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जुन्हैसा में डीएम लोकेश एम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद और स्थलीय निरीक्षण किया। गंदगी, कमियां मिलने पर नाराजगी जताई। गलियों में भरा कीचड़, दुर्दशा पर नाराजगी जताई कहा कि जिले के लोहिया गांव का हाल निर्माण कार्यों के बाद भी स्थिति बद से बदतर बना हुआ है। डीपीआरओ स्वयं शौचालय देखें अन्यथा कार्यवाही के लिये तैयार रहें।  

मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों के मस्टर रोल को खुली बैठक में पढ़कर सोशल आडिट किया तो मनरेगा के मस्टर रोल में फर्जी प्रविष्टियों की जानकारी मिली। मस्टर रोल में जाबकार्ड धारकों की उपस्थित गलत थी जिसकी जांच टीम गठित कर कराने के आदेश दिए। बीना वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री को विधवा पेंशन में लाभान्वित होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने आम आदमी बीमा योजना, समाज कल्याण अधिकारी अजय वीर यादव ने पेंशन, डीपीआरओ नरेश चंद्र ने स्वच्छ शौचालय, कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा ने कृषि, धान की फसल में लगने वाले कीटनाशकों की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ डा. उज्ज्वल कुमार, डीडीओ जेएन कुरील, पीडी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग साहूकार सिंह, बीडीओ कुरावली उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें