फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों की हत्या व लूट कांड: डॉक्टर ने कहा- तीनों को सटाकर मारी गई गोली, रूह कंपा देने वाली थी वारदात

Tue, 06 Jun 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बैंककर्मियों की हत्या व लूट कांड मामले में अदालत में गवाही के दौरान शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा कि तीनों को सटाकर गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
mainpuri : बैंककर्मियों की हत्या व लूट कांड मामले में हुई सुनवाई - फोटो : अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भारतीय स्टेट बैंक शाखा भोगांव में आठ जनवरी 2003 की रात कैशियर आरके गुप्ता, लेखाकार एमसी अग्रवाल, सुरक्षा गार्ड शिवराज सिंह की गोली लगने से मौत हुई थी। तीनों की गोली पास से मारी गई थी। इस आशय की गवाही तीन बैंक कर्मियों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर केसी भारद्वाज ने मंगलवार को स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में दी है।

88 लाख की हुई थी लूट

स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में तीन बैंक कर्मियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर की मंगलवार को एडीजीसी राकेश गुप्ता ने गवाही कराई। बचाव पक्ष के वकील द्वारा गवाह पर जिरह करने के लिए पांच जुलाई की तारीख तय कर दी गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा भोगांव में बदमाशों ने 28 जनवरी 2003 की रात लगभग आठ बजे बैंक में घुसकर तीनों की हत्या करने के बाद कैश के चेस्ट में रखे 88.20 लाख रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

सुरक्षा गार्ड ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

हत्या की रिपोर्ट बैंक के दूसरे सुरक्षा गार्ड गिरीश चंद्र दुबे ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने अवधेश शाक्य उर्फ बीटू निवासी मोहल्ला चौधरी, सहरोज आदिल निवासी मोहल्ला हवेली, अकबर कुरैशी निवासी रसूलाबाद, सतीश शाक्य, अनेक सिंह निवासी अम्हैरा थाना भोगांव के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेजी थी। 

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

अब इस तारीख को होगी सुनवाई

मामले के एक आरोपी अनेक सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि अवधेश शाक्य उर्फ बीटू, सहरोज आदिल, अकबर कुरैशी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। एडीजीसी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मुकदमे में चिकित्सक के बयान पर जिरह के लिए पांच जुलाई की तारीख स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत ने तय कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें