फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नहाते समय नहर में डूबे मौसेरे भाई, ननिहाल घूमने आए थे; गोताखोर तलाशने में जुटे

Tue, 06 Jun 2023 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में नहाते समय मौसेरे भाई नहर में डूब गए। दोनों ननिहाल घूमने आए थे। बूंदाबांदी के बीच घर से निकले थे। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
UP News: नहाते समय नहर में डूबे मौसेरे भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की दोपहर नहाते समय मौसेरे भाई नहर में डूब गए। उनके चप्पल व बाइक किनारे खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करा रही है। दोनों अपनी ननिहाल घूमने आए थे। खबर मिलने के बाद घरों में चीख पुकार मची हुई है।

बूंदाबांदी के बीच दोनों घर से निकले थे

घटना घिरोर कस्बा व थाना क्षेत्र के नहर पुल चौकी के पास की है। यहां कस्बा निवासी जोशेव वारिशी के दो भांजे अहद (17) और सिफान (17) घूमने आए हुए थे। मंगलवार की दोपहर दोनों घर से निकले। वह कस्बा के पास से निकली नहर की तरफ गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

चप्पलें और बाइक खड़ी मिली

यहां दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। किसी ने दोनों के नहर किनारे की तरफ जाने की बात बताई। घर व मोहल्ले के लोग ढूंढते हुए नहर किनारे पहुंचे। यहां उनकी चप्पलें और बाइक खड़ी मिली। दोनों कहीं दिखाई नहीं दिए। इस पर परिजन ने परेशान होकर पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस

पुलिस तलाश कराने में जुटी

सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। मौके पर भीड़ लगी हुई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस तलाश कराने में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें