थाना क्षेत्र के गांच सहीदाबाद स्थित भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों के साथ रुपये मांगने पर उनके कपड़े उतारकर पिटाई की जाती है। बंधक बनाकर मजदूरी कराई जाती है। किसी तरह से वहां से मुक्त होकर भागे एक परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
गांव सहीदाबरद स्थित एक भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करने वाले पप्पू निवासी हर्शपुर थाना तालबेट जिला ललितपुर ने बताया कि कई सालों से शंकर भट्ठे पर मजदूरी कर रहे हैं मालिक शंकर यादव और मुनीम सोनू बंधुआ मजदूरी कराता है। पैसे मांगने पर कमरे में बंद कर पीटा जाता है। रविवार रात किसी तरह उस के चुंगल से भाग आए लेकिन हमारे बच्चे देशराज (11), नरेश (7) भट्ठा मालिक ने बंधक बना लिए हैं। पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।