फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक रहे बंद, एटीएम पर गुजरा दिन

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार को बैंक बंद रहे लोगों का पूरा दिन एटीएम की कतार में ही गुजरा। तो कई जगह तो एक घंटे लाइन में लगे फिर भी बैरंग लौटना पड़ा। कई एटीएम के बाहर नौ कैश के बोर्ड टंगे थे।  
विज्ञापन

 मंगलवार को बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। इसकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं हो सकी। माह की शुरुआत होने के चलते सुबह पहले लोग बैंकों के आगे लाइन लगाकर खड़े हो गए। दस बजे तक शाखाएं नहीं खुलीं तो लोगों ने जानकारी की। अवकाश होने की पता चलने पर परेशान लोग वहां से हटकर एटीएम पहुंच गए। बैंक बंद होने के चलते 10 बजे के बाद बैंकों के एटीएम पर लंबी कतारें लग गईं। जबरदस्त ठंड में लाइन में लगने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई। स्टेशन रोड, आगरा बाईपास रोड, कचहरी रोड, राधारमन रोड के अलावा पुराने शहर में लगे एटीएम पर सुबह से लेकर शाम तक लोग लाइन में लगे देखे गए। कई एटीएम में पैसे समाप्त होने के कारण लोग वहां से निराश ही लौट आए।  भोगांव के किसी भी एटीएम में चार दिन से कैश नहीं है। आलीपुरखेड़ा में लगे दो एटीएम में से किसी भी एटीएम में दो सप्ताह से कैश नहीं डाला गया है। कैश न होने से क्षेत्र के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद से लोग कैश के लिए भटक रहे हैं। स्टेट बैंक के अंदर ही एटीएम लगा होने के कारण बैंक बंद होने पर एटीएम भी बंद हो जाता है। दूसरे एटीएम में लंबे समय से कैश नहीं है। नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया है। नगरवासी विकास मिश्रा, नौशाद अली, घनश्याम मिश्रा, विजय मिश्रा, राहुल मिश्रा, पप्पू खान, अरवाज खान आदि ने डीएम से एटीएम में कैश डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें