औंछा में शिक्षकों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को चौथे दिन अमर उजाला की टीम आरबीएस इंटर कालेज कुसुमनगर औंछा पहुंची। वहां शिक्षकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने कहा कि हम अपने मत का अवश्य प्रयोग करेंगे। ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले नेता को चुनकर विधानसभा पहुंचाएंगे।
अमर उजाला ने अधिकतम मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगाें को मतदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि वह मतदान के दिन घर से निकल कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। गुरुवार को आरबीएस इंटर कालेज कुसुमनगर औंछा में शिक्षकों को वोट डालने की शपथ दिलाई।
प्रबंधक प्रदेश यादव ने छात्राओं को मतदान की करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, मलिका आलिया, रणविजय, सुमंत माधव, मोहित, विकास, वंदना, प्रतिमा, पूजा, प्रतिज्ञा, शिल्पी साधना आदि शिक्षकों ने शपथ ली।