फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 जुलाई की रात चोर ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आहट सुनकर जागी महिला ने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जातिसूचक गालियां दीं। दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई की रात को वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात के समय कुनाल उर्फ कन्हैया छत के रास्ते उनके घर में घुस आया। फ्रीज के ऊपर रखी बक्से की चाबी से बक्सा खोल कर सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। आहट होने पर उनकी आंख खुल गईं और उन्होंने कुनाल को चोरी करते देख लिया। जब विरोध किया तो चोर ने तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जातिसूचक गालियां दीं।
उन्हें पकड़ कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग आए। तभी चोर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें