मैनपुरी। जनपद कन्नौज की रहने वाली युवती बुधवार को मामा के साथ भाई के घर आई। वहां नशे में धुत आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की कोशिश की। विरोध पर अश्लील हरकत करते हुए हाथापाई की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी काफी समय से उन्हें व मां को परेशान कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
पीड़िता ने बताया कि वह मां के साथ मैनपुरी में रहने वाले भाई के घर आती रहती है। उन्हें और मां को अमूल पचौरी निवासी पचौरी कंपाउंड, फोन कर धमकाता है। बुधवार को वह मामा के साथ मैनपुरी आ रही थी। वह जब मैनपुरी बस अड्डे पर पहुंची, तभी आरोपी हथियारों से लैस दो साथियों के साथ पीछा करते हुए भाई के घर तक आ गया। नशे में धुत आरोपी ने उन्हें गाड़ी में खींचने की कोशिश की। विरोध पर मामी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध पर मामा को पीटा और मोबाइल तोड़ दिया। आरोपी पहले भी उनका व मां का अपहरण करने की कोशिश कर चुका है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।