फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रैक पर खिलाड़ियों ने लगाया दम, पदक के लिए लगाया जोर

Fri, 18 Sep 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 38 ट्रैक पर जीत के लिए दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। मंछना स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज का एथलेटिक्स मैदान खिलाड़ियों के जोश से गूंज उठा। ट्रैक पर रफ्तार का मुकाबला हुआ, जिसमें बालक-बालिका खिलाड़ियों ने पूरा दम दिखाया। पदक की होड़ में खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाया।अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अब्दुल्लाह खान ने पहला और आशु यादव दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में आदर्श वर्मा ने बाजी मारी, जबकि मोहम्मद हमजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में वर्धन दीक्षित ने प्रथम और अंश मौर्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में साक्षी यादव ने प्रथम और आरना सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में शान्वी शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि भूमि पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 में इशिका वर्मा ने प्रथम और एस. संयुक्ता रेड्डी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर सुनील द्विवेदी और तकनीकी ऑब्जर्वर विकांत चौधरी ने व्यवस्थाओं और प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सागर मलिक, प्रधानाचार्य सीपी पांडेय, पुष्पलता पांडेय, कुशाग्र पांडेय, अभिषेक चौहान, रिया चौहान, कोच आदित्य, अमन भदौरिया आदि मौजूद रहे।

हर स्पर्धा में दिखी पदक की जद्दोजहद

प्रतियोगिता में केवल दौड़ ही नहीं, बल्कि ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ऊंचाई को पार करने से लेकर भाला और चक्का दूर तक पहुंचाने तक खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें