पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस जिले भर में भाजपाइयों ने रविवार को धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सावित्री धर्मशाला स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाकर उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, पूर्व एमएलसी रामनरेश अगिभनहोत्री, अरविंद तोमर, मदन चौहान, शिवओंकार नाथ पचौरी, बीना श्रीवास्तव, मनारेमा सिंह, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, सौरभ दुबे, शेरसिंह भदौरिया, करनपाल सिंह मौजूद थे। विपिन कठेरिया ने किशनी में केक काटा।
किशनी में निर्मल सिंह के आवास पर जन्म दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने केक काटा। बेवर में नगर अध्यक्ष भइयालाल गुप्ता के आवास पर जन्म दिन मनाया गया। सरितकांत भाटिया, सुरेंद्र सिंह, राजेश जोशी,भूरे दादा, अंकुर गुप्ता, रमेश गुप्ता, ओमेंद्र दीक्षित, अरविंद राठौर मौजूद थे। ज्योंती में पंकज पाठक के आवास पर केक काटा गया। पंकज पाठक, अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, मोहित कुमार, बंटू चौहान, सार्थक पाठक, उमेश नारायण पाठक मौजूद थे।
कुसमरा में डॉ. राधेश्याम अग्निहोत्री के अहाता में हुए कार्यक्रम में रामनरेश अग्निहोत्री, राकेश सिंह, अनूप पांडेय, छविराम सिंह चैाहान, देवेंद्र सिंह चैाहान, आलोक अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी, रामचंद्र दुबे, सौरभ शुक्ला, रमा तिवारी, शारदा सिंह चैाहान मौजूद थे। भोगांव में सुरेंद्र सिंह चौहान ने केक काटा। राजेंद्र सोनी, प्रदीप दिवाकर, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य, मुकेश अग्निहोत्री, अस्तेंद्र गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री, गौरव यादव मौजूद थे। छाछा में कश्मीर सिंह, कलक्टर सिंह, महाराज सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार, आनंद प्रकाश, महेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह मौजूद थे। घिरोर के कोसोन में हुए कार्यक्रम में अरुण प्रताप चौहान, पवन चौहान, ललित चौहान, शिवराज सिंह, उपेंद्र यादव, टिल्लू, विनोद, आदित्य चौहान मौजूद थे।