फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये लेते होमगार्ड का वीडियो वायरल

Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रात्रि गश्त करने वाले होमगार्ड आपराधिक तत्वों से संरक्षण के नाम पर वसूली कर रहे हैं। वसूली का एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस की ही तरह खाकी वर्दी पहनकर शहर की सड़कों पर घूमने वाले होमगार्ड पर अब सुविधा शुल्क लेकर वाहनों को नो एंट्री में प्रवेश करने के आरोप लगते रहे हैं लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद हकीकत सामने आ ही गई। शनिवार रात को देवी रोड पर ड्यूटी कर रहे दो होमगार्ड एक सटोरिये से रुपये की वसूली करने पहुंचे। जब उसने 10 रुपये थमाए तो होमगार्ड ने कहा कि वह दो लोग हैं इसलिए कम से कम 20 रुपये चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी ने उन्हें बीस रुपये देकर चलता कर दिया। दोनों की ये कारगुजारी वहां खडे़ एक युवक ने कैमरे में कैद कर ली। जानकारी के मुताबिक उस क्षेत्र में घंटाघर से मदार दरवाजा तक चार सट्टे की दुकानें कोतवाली पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। इन पर रोजाना ड्यूटी पर आने वाले होमगार्ड रात को वसूली करने पहुंचते हैं। इसके अलावा करहल रोड, आगरा रोड, शमशान घाट मार्ग, ज्योंति तिराहा मार्ग, लेनगंज समेत अन्य स्थानों पर भी वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

 

मामला संज्ञान में नहीं है अगर होमगार्ड वसूली कर रहे हैं तो वीडियो देखने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रवि शंकर त्रिवेदी, जिला होमगार्ड कमांडेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें