फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आशू यादव अध्यक्ष और प्रशांत यादव को महामंत्री चुना गया

Fri, 08 May 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव शुक्रवार को शहर के क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मति से आशू यादव को अध्यक्ष और प्रशांत यादव को जिला महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी एडीओ मैनपुरी अरविंद कुमार और एडीओ जागीर सुनील कुमार मिश्र की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्व सम्मति से सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें आशू यादव को अध्यक्ष, गौरव कुमार जिला उपाध्यक्ष, प्रशांत यादव जिला महामंत्री, मोहनलाल जिला मंत्री, रोहित जौहरी जिला कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार जिला मीडिया प्रभारी, रवी कुमार कुमार संगठन मंत्री चुना गया। अरुण कुमार और रविनेश कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
नव निर्वाचित ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष आशू यादव ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह हर संभव खरा उतरने प्रयास करेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें