फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मल्टीलोड के लिए 500, बच्चा खराब होने पर लगते हैं 2000 रुपये

Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। सहारा निवासी एक महिला ने जननी सुरक्षा योजना के तहत उपचार के लिए महिला चिकित्सक और स्टाफ पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। अधिकारी इसमें शिकायत आने पर जांच की बात कह रहे


महिला रिंकी ने बताया कि मल्टीलोड लगाने पर 500 रुपये लिए जाते हैं। बच्चा खराब होने पर सफाई के लिए 2000 रुपये मांगे जाते हैं। रिंकी ने जिला अस्पताल पहुंचकर उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच की मांग की है। सहारा निवासी महिला ने सौ शैया अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। सरकार की मंशा महिलाओं को निशुल्क उपचार देने की है। इसके बावजूद अस्पताल में ऐसी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। अस्पताल पर पहले भी उपचार में लापरवाही और प्रसव के नाम पर रुपये लेने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशांक कुमार ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रसव और जननी सुरक्षा योजना के तहत कोई पैसा नहीं लगता। सीएमएस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें