फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आशा बहुओं को चार माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
फोटो 6 कलेक्ट्रेट पर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपतीं आशा बहुंए। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड किशनी की आशा बहुओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्हें पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। आशा बहुओं ने ब्लॉक पर तैनात आशा संगिनियों पर मानदेय के आधे रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में आशा बहुओं ने बताया कि मानदेय न मिलने से उन्हें घर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो आशा बहुएं संगिनियों को आधा मानदेय देती हैं उनका भुगतान हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं जो पैसे नहीं देतीं, उनका मानदेय रोक दिया जाता है। आशा संगिनियां एमओआईसी और बीसीपीएम का नाम लेकर पैसे मांगती हैं। हालांकि, इन अधिकारियों ने कभी पैसे की मांग नहीं की है। आशा विट्टी देवी, पुष्पा देवी, सरोज, संगीता और कुषमा देवी ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चार माह का रुका मानदेय दिलवाने और दोषी संगिनियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें