फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाभर्ती: नौकरी के लिए नौजवानों ने लगाई दौड़

Mon, 08 May 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
सेनाभर्ती: नौकरी के लिए नौजवानों ने लगाई दौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसे जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है भर्ती के लिए आने वाले युवकों की संख्या भी घटती जा रही है। सोमवार को पंजीकृत संख्या से आधे ही युवक भर्ती में शामिल होने आए। इटावा की सैफई, भरथना और चकरनगर तहसील की दौड़ हुई। इसमें 233 युवा पास हुए।
विज्ञापन

सोमवार को इटावा के सैफई, भरथना और चकरनगर के युवाओं की भर्ती थी। इसके लिए 5371 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से मात्र 3447 युवा ही मौके पर भर्ती के लिए आए। हाईट टेस्ट में 303 युवा फेल हो गए। वहीं 3144 ने दौड़ लगाई। इनमें से अंत में मात्र 233 युवा ही पास हुए।
 इस संबंध में कर्नल श्रीकांत ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी के कारण भर्ती के लिए आने वाले युवाओं की संख्या कम है। हालांकि गरमी को देखते हुए ही सुबह छह बजे से ही दौड़ शुरू करा दी जाती है। जबकि नौ बजे से पहले ही सभी ग्रुपों की दौड़ पूरी करा दी जाती है। बाद में अन्य टेस्ट रह जाते हैं। ताकि भर्ती में आने वाले युवाओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


आज होगी जालौन और ललितपुर की भर्ती
 मंगलवार को जालौन और ललितपुर के युवाओं की भर्ती होगी। इसमें जालौन जिले की माधौगढ़ और जालौन तहसील वहीं ललितपुर की तालबेहट, महरौनी और ललितपुर तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें