23 फरवरी से तीन मार्च तक होने वाली सेना की खुली भर्ती के लिए तैयारियों
मेें तेजी आ गई है। सेना भर्ती में छह जिलों के एक लाख से अधिक युवाओं के
भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने
की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, भोजन, पानी, शौचालय आदि की
व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। वहीं सेना के अधिकारियों और जवानों ने भी
गुरुवार को स्टेडियम में डेरा डाल दिया है।गुरुवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ सौ सेना के जवान और अधिकारी स्टेडियम
पहुंचे। सेना अधिकारियों ने भर्ती के लिए नापतौल, दौड़ और अन्य शारीरिक
गतिविधियों के लिए स्थान चिह्नित किए। सेना अधिकारियों ने स्टेडियम के
अलावा कृषि मंडी का भी निरीक्षण किया। सूबेदार मेजर प्रभात सिंह ने बताया
कि सेना भर्ती के दौरान किसी अनाधिकृत व्यक्ति को स्टेडियम और कृषि मंडी
में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
उधर, प्रशासन ने मंडी और स्टेडियम में अस्थायी शौचालय बनवाने का काम शुरू
कर दिया है। इसके अलावा दोनों स्थानों पर मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था
की जा रही है। मंडी और स्टेडियम में बेरीकेडिंग का काम शुरू हो गया है।
एडीएम डा. चंद्रभूषण ने बताया कि सेना भर्ती को देखते हुए शहर को दो जोन
और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट
आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देंगे। 11 सेक्टरों के लिए 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट
नियुक्त किए गए हैं। प्रयास होगा कि सेना भर्ती में भाग लेने आने वाले
युवा शहर के अंदर प्रवेश न करें। बैरियर और बेरीकेडिंग कराई जा रही है।
सेना भर्ती का कार्यक्रम
तारीख जिले के अभ्यर्थी
23 फरवरी फीरोजाबाद
24 फरवरी अलीगढ़
25 फरवरी कासगंज और भोगांव तहसील
26 फरवरी करहल और मैनपुरी तहसील
27 फरवरी हाथरस और मथुरा
28 फरवरी मथुरा
एक मार्च ट्रेडमैन की एप्टीट्यूट परीक्षा
दो मार्च मेडिकल जांच
तीन मार्च दस्तावेजाें की जांच
फोटो: