फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर पर लगाया अपात्रों के कार्ड बनाने का आरोप

Sat, 03 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के ग्राम बमटापुर के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव के राशन डीलर पर गलत तरीके से बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराए जाने एवं पुन: बीपीएल एवं अंत्योदय कार्ड बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम डंबर, खजुरिया एवं बमटापुर के ग्रामीणें ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामवासी रामवीर ने कहा कि वह गरीब मजदूर हैं। बीपीएल और अंत्योदय कार्ड से मिलने वाले राशन से गुजर बसर करते हैं। राशन डीलर ने बिना कोई जांच किए उनके नाम बीपीएल एवं अंत्योदय कार्ड की सूची से काट दिए हैं। शिवरतन ने कहा कि राशन डीलर ने अवैध तरीके से धन लेकर संपन्न लोगों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड बनवा दिए हैं। उन लोगों के नाम काटे जाने से उनके सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामवासी गंगा देवी, विद्याराम, लेखराज, सुशील, कमलेश, सुरेंद्र, राजकपूर, अमरकांत, रवींद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील चंद, प्रमोद कुमार, श्यामवीर, अनिल कुमार, सुरजीत, राजू सिंह, आनंद, सर्वेश, गोपीचंद्र, महावीर आदि ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि राशन डीलर की जांच कराकर उनके राशन पुन: बनवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें