फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर से सराय अगहत होकर दिल्ली के लिए चलेगी एक और बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से सराय अगहत होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और रोडवेज बस की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों की संख्या और मार्ग पर बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेवर डिपो अगस्त माह से इस रूट पर दूसरी बस का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बेवर डिपो की स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि डिपो के पास कुल 50 बसें हैं। जिनका विभिन्न मार्गों पर नियमित संचालन किया जा रहा है। फिलहाल बेवर-मोहम्मदाबाद-सराय अगहत-अलीगंज-एटा होते हुए दिल्ली के लिए प्रतिदिन सुबह सात बजे एक बस संचालित की जा रही है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में गांव जुड़े होने के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मौजूदा बस में अक्सर भीड़ रहती है।
उन्होंने बताया कि सवारियों की अधिक संख्या को देखते हुए डिपो की ओर से इसी मार्ग पर एक और बस संचालित करने की योजना बनाई है। प्रस्तावित बस का संचालन अगस्त माह से शुरू किया जाएगा। यह बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे बेवर से दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली से रात आठ बजे वापसी करेगी। दूसरी बस शुरू होने से यात्रियों को सीट उपलब्ध होने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें