फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चौकी पर युवक को पीटने से आक्रोशित लोगों की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 17 Dec 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सिविल लाइन चौकी पर बुधवार को पाल समाज के युवक को पीटने के मामले में नेता कई लोगों के साथ पहुंचे। प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वापस चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी क्षेत्र निवासी रवि पाल को कुछ दिनों पहले नामजद लोगों ने पीटा था। प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के प्रधान महासचिव शत्रुधन पाल के साथ करीब 20-25, महिलाएं और पुरुष सिविल लाइन चौकी पहुंचे। फर्दपुर रोड पर बैठ कर प्रदर्शन किया। पीड़ित रवि पाल ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी उनके न्यू अग्रवाल मोहल्ला स्थित कार्यालय में घुस आए। उनकी पिटाई की गई, पिस्टल से धमकाया गया। जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके कार्यालय से रुपये व कागजात उठा ले गए हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई की मांग को लेकर नेता और आक्रोशित लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग प्रार्थना पत्र देकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें