फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के एजेंडे में हो विकास और सर्वसमाज

Fri, 03 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
नेताजी के एजेंडे में हो विकास और सर्वसमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार क्या होंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल इन दिनों कालोनियों में विवाद की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधि को वोट देने की चर्चाएं चल रहीं हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम बैंक कालोनी पहुंची तो एक बुजुर्ग के साथ युवा इस विषय पर चर्चा करते नजर आए। चर्चा के केंद्र में साफ-स्वच्छ और विकास की राजनीति करने वाला जनप्रतिनिधि था।
विज्ञापन

बैंक कालोनी निवासी बुजुर्ग पातीराम यादव का कहना है कि सरकार किसी की भी बने मगर उनका मगर जनप्रतिनिधि विवाद से दूर रहने वाला और विकास की राजनीति करने वाला होना चाहिए। किसी के बहकावे में न आकर अपने मत का प्रयोग सोच समझकर ऐसे ही प्रत्याशी को देंगे जो सर्वसमाज और विकास की बात करता हो। कालोनी निवासी अंकित का कहना है कि अक्सर चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि दरवाजे पर आकर बडे़-बडे़ दावे करते हैं बदलाव की बातें करते हैं। मगर जब वह जीत जाते हैं तो पूरे पांच साल तक नजर नहीं आते। अगर हमने उन्हें वोट दिया है तो अपने कार्यकाल के दौरान जनता की समस्याओं का पर ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। भोला का कहना है कि युवाओं को रोजगार के लिए घर छोड़कर परिवार से दूर जाना पड़ता है। शहर में भी रोजगार के ऐसे साधन विकसित किए जाने चाहिए जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें