फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति पाठ के बाद जिला मुख्यालय पर होगा अनशन

Thu, 13 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
शांति पाठ के बाद जिला मुख्यालय पर होगा अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोली से मारे गए सिपाही की पत्नी ने अब शांति पाठ के बाद जिला मुख्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी है। नौ दिनों से न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठी शकुन अपनी आखिर सांस तक पति को न्याय दिलाने की जिद पर अड़ी है। शुक्रवार को शांति पाठ होगा।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव चांदा निवासी सिपाही अजय यादव की नौ दिन पूर्व आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शव गांव पहुंचा तो पत्नी ने न्याय की मांग को लेकर अन्न का त्याग कर दिया। इस बीच सीओ के विरुद्ध जांच और मृतक पति के दो साथियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई वापसी की मांग उठी। शकुन जिद पर अड़ी है कि जब तक पति को शहीद का दर्जा और हत्यारों को सजा नहीं मिलती तब तक वह अन्न को हाथ नहीं लगाएगी।
गुरुवार को बातचीत के दौरान बताया कि मांगों को लेकर कोई समझौता करने वाली नहीं है। शुक्रवार को पति की आत्मा की शांति के लिए पाठ के बाद मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर अनशन पर बैठेगी। मांगें पूरी न होने पर वह लखनऊ भी जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सक ने की जांच
गांव चांदा में अनशन पर बैठी मृतक सिपाही की पत्नी शकुन की तबियत के बारे में जानने के लिए डा. शंभू सिंह गांव पहुंचे। शकुन का परीक्षण करने के बाद बताया कि अन्न न खाने की वजह से कमजोरी व बीपी कम हो रहा है। कमजोरी को देखते हुए ड्रिप में दवाएं डालकर चढ़ाई गई।

अंश भी हुआ बीमार
शकुन पति की मौत के बाद सदमे में है। न्याय की लड़ाई लड़ रही है। इस बीच देखरेख के अभाव में बेटे अंश की तबियत भी खराब हो रही है। गुरुवार सुबह अंश की हालत खराब हो गई। परिवारीजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही सही देखभाल रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें