मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर बिछिया रोड निवासी विवाहिता ने पति व अन्य ससुरालीजन पर कार की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता शिवानी ने बताया कि उनकी शादी करीब साढ़े तीन साल पहले नीरज कुमार यादव से हुई है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति नीरज, सास फूलश्री और ससुर जगदीश चंद्र कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताई तो प्रताड़ित किया जाने लगा। कमरे में बंदकर दो-तीन दिन में एक बार बासी रोटियां खाने को देते थे। 9 अक्तूबर 2026 को ससुरालीजन ने उनकी पिटाई की, जब पिता विनोद कुमार और मध्यस्थ जितेंद्र मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और सारा सामान लेकर पैतृक गांव कुरावली चले गए। वह अकेले मकान में किसी तरह से गुजर बस कर रही हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।