पहले दिन हुई कबड्डी में अलीगढ़, आगरा का रहा दबदबा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में शनिवार से 10वीं अंतर्जनपदीय पुलिस कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग एवं भारोत्तलन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। शुभारंभ एसपी राजेश एस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पुलिस लाइन में तीन दिनों तक चलने वाली 10वीं अंतर्जनपदीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग एवं भारोत्तलन में अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, मैनपुरी और हाथरस की टीमें प्रतिभाग करेंगी। शनिवार को कबड्डी के मुकाबले में पहला मुकाबला अलीगढ़ और मथुरा के बीच हुआ। अलीगढ़ की टीम विजेता रही।
आगरा मैनपुरी के बीच हुए मुकाबले में आगरा जीता, कासगंज हाथरस के बीच हुए मुकाबले में हाथरस ने बाजी मार ली। वहीं हाथरस और फिरोजाबाद के बीच हुए मुकाबले में फिरोजाबाद और हाथरस एटा के बीच हुए मुकाबले में एटा ने जीत दर्ज की। अन्य मुकाबले रविवार सुबह 6:30 बजे रविवार से शुरू होंगे। 15 मई को समापन के दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी महेश मिश्रा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।