फोटो 21 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जानकारी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी में सोमवार से ज्ञान प्रवाह कीनोट 2026 का शुभारंभ हो गया। पहले दिन मुख्य वक्ता प्रो. डीके चतुर्वेदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वर्तमान परिदृश्य और विभिन्न अभियांत्रिकी क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा के साथ ही रोगों के निदान, स्वास्थ्य निगरानी और चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने बताया कि आज के समय में कृषि, विनिर्माण एयरोस्पेस और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अनेक क्षेत्रों में एआई आधारित तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्यों की दक्षता, सटीकता और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विकसित किए जा रहे एआई आधारित प्रोटोटाइप परियोजनाओं के उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि किसी भी एआई प्रणाली से सार्थक और सटीक परिणाम प्राप्त करने के लिए सही ढंग से प्रश्न या निर्देश तैयार करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के निदेशक प्रो. दीपेन्द्र सिंह ने प्रो. चतुर्वेदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. असीम चंदेल का सहयोग रहा।