मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बालक अंडर -16 का ट्रायल मैच खेला गया। इसमें एमसीए रेड ने एमसीए ब्लू को 73 रनों से हराया।
विज्ञापन
एमसीए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एमसीए रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। बल्लेबाज हर्ष ने नाबाद 61 और बादल ने 47 रन बनाए। ब्लू के प्रज्ञान और श्रेष्ठ ने 2-2 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए ब्लू की पूरी टीम 19.3 ओवर में 91 रन ही बना सकी। राहुल ने नाबाद 27, पुनीत ने 21 और कार्तिक ने 20 रन बनाए। ब्लू के अर्जुन ने 3 और हर्ष ने 2 विकेट लिए। इससे पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया के कोच अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और अभिषेक यादव ने, स्कोरिंग शिवम शुक्ला ने की।