बेवर। थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर 12 मार्च को गैस बुकिंग कराने आए युवक ने हंगामा किया। आरोप है कि बुकिंग के लिए मना करने पर संचालक से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैस एजेंसी संचालक श्याम लाल शर्मा ने बताया कि 12 मार्च की दोपहर वह ऑनलाइन गैस बुकिंग करा रहे थे। एजेंसी के बाहर उपभोक्ता लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी मोहल्ला कुचलिया का राघव तिवारी अंदर घुस आया और पहले गैस बुकिंग की बात कहने लगा। उसे सर्वर की समस्या बताई तो वह आग बबूला हो गया और गालियां देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 13 मार्च को दोबारा एजेंसी पर आया और बुकिंग के लिए दबाव बनाने लगा। जबरदस्ती ऑपरेटर से पर्ची ले ली। विरोध करने पर फिर धमकी देकर गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।