फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़

Sun, 05 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर रविवार शाम मेला देखकर घर लौट रहे चार वर्षीय बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाया, ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक के डीजल टैंक में आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल ही आग पर काबू पाया और लोगाें को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


हादसे में मारा गया बालक विवेक (4) गांव सरैया निवासी ओम शरण का पुत्र था। वह रविवार शाम को अपनी मां पूजा के साथ कस्बा में चल रहे शहीद मेला को देखने गया था। हादसे के वक्त  शाम करीब 4:30 बजे ये दोनों मेला देखकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेजगति में आ रहे ट्रक की चपेट में विवेक आ गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने के साथ ही ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए डीजल टैंक में आग लगा दी, मौके मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर तत्काल काबू पा लिया। गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और मार्ग पर यातायात चालू कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें