फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना कोचिंग स्वअध्ययन के दम पर पाई नीट में सफलता

विज्ञापन
फोटो 43 रूपाली शाक्य को सम्मानित करते सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। आलीपुर खेड़ा निवासी डॉ. महाराज सिंह शाक्य की पुत्री रूपाली शाक्य ने नीट परीक्षा में 594 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 5427वीं रैंक हासिल की। रूपाली ने बताया कि उन्होंने नियमित स्वअध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवल शाक्य, सौरभ शाक्य, मुरारी लाल शाक्य, प्रवीण शाक्य, वसीम अली, प्रशांत शाक्य, अवधेश शाक्य आदि मौजूद रहे।
वहीं, अखिल भारतीय शाक्य महासभा की ओर से जसराजपुर स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार में भी रूपाली का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह शाक्य, डॉ. अवनीश शाक्य, डॉ. नंदकिशोर शाक्य, दिनेश शाक्य, सोनू शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले ही प्रयास में समीर को मिली सफलता
शहर के राजा का बाग निवासी विमल किशोर के पुत्र समीर ने नीट परीक्षा में 630 अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। समीर ने भी बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद के आत्म अध्ययन के बल पर पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि पर कचहरी रोड पर आयोजित समारोह में उनका माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रसून जैन, डॉ. मनोज पाठक, संजय कुमार, रामानंद राजपूत, पल्लव जैन, अहिवरन शाक्य, प्रतीक जैन, नितेश, करण आदि ने समीर को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन

फोटो 43 रूपाली शाक्य को सम्मानित करते सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें