उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती से आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर तीसरी शादी कर ली। उस पर बाहरी लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब मना किया तो पिटाई की गई। उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज कर आरोपी पति व ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी 17 अक्तूबर 2023 को गांव नरौरा, थाना अवागढ़, एटा निवासी एक युवक के साथ हुई है। ससुराल जाने के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। उसने खुद को अविवाहित बताकर उनसे तीसरी शादी की है।
इसके बाद पति, सास ननद उन पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगे। मायके वालों ने आकर ससुरालीजन को समझाया लेकिन वह लोग नहीं मानें। एक फरवरी 2024 को पति के जीजा गांव वीरनगर, एटा उन्हें अपने मकान पर ले गए। वहां उनके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।
जब इसके बारे में पति को बताया तो उनकी पिटाई की ओर मायके छोड़ गए। इस घटना के एक माह बाद वह पिता के साथ ससुराल पहुंची तो ससुरालीजन आग बबूला हो गए। कुछ लोगों के समझाने पर उन्हें ससुराल में रख लिया गया। इसके बाद पति, पति के जीजा,ननद पिंकी अवागढ़ स्थित मकान पर ले गए।
वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ शराब पीने के बाद उन पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उनकी पिटाई की गई। 30 अगस्त सभी ने उनकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रहीं हैं। पीड़ता ने मुख्यमंत्री से ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग की है।