फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
 एलाऊ थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने एसपी को  शिकायती पत्र देकर ग्राम निवासी आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायत की। महिला ने थाना पुलिस पर घटना की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची ग्राम ककरेटा निवासी सुशीला देवी ने एसपी हिमांशु कुमार को बताया कि 13 फरवरी को गांव के ही लोगों से नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी की। पीड़ित परिवार जब थाने में शिकायत लेकर गया तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। एसपी ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थानाध्यक्ष एलाऊ ने बताया कि उक्त विवाद में दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें