फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, जिला बदर आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा; दी ये हिदायत

Sun, 20 Oct 2024 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर आरोपी के पुलिस पहुंची। आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा। हिदायत दी कि तय समय तक गांव में नजर ना आए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
पुलिस ने जिला बदर आरोपी को गांव के बाहर खदेड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को ढोल नगाडे़ के साथ जानलेवा हमला के मामले में आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। कार्रवाई के दौरान सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई को देखने के लिए गांव में महिलाओं बच्चों की भीड़ एकत्र रही। जिला बदर को हिदायत दी गई तय समय तक जनपद की सीमा में नजर न आए।

विज्ञापन


मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मनू का है। सीओ करहल ने बताया कि गांव निवासी अजय सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। 

जिलाधिकारी अंजनी कुमार की ओर से आरोपी को जिला बदर किए जाने के लिए आदेश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में रविवार को गांव पहुंच कर आरोपी को छह माह के लिए तड़ीपार किया गया। आरोपी को गांव से ढोल नगाडे़ के साथ जिला बदर करते हुए जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि चेतावनी दी गई है कि यदि छह माह तक वह जनपद की सीमा में नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर की कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीण महिलाओं बच्चों की भीड़ जुटी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें