फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ने की कोशिश

Sat, 07 Oct 2023 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रतिवादी पक्ष की मां पुष्पा देवी, बहन गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगी। हाथापाई करते हुए हेड कांस्टेबल की वर्दी केा पकड़ कर फाड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
थाना एलाऊ, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर शाम दो पक्ष के बीच झगडे़ की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी पर एक पक्ष हमलावर हो गया। गाली-गलौज करते हुए हेड कांस्टेबल से अभद्रता की। वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। साथी कर्मियों के बचाव करने पर आरोपी भाग गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कूंड की है। कंट्रोल रूम पर शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि गांव नगला कूंड में दो पक्ष के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया है। इस सूचना पर यूपी 112 के कर्मी मौके पर पहुंच गए। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व अन्य कर्मी दोनों पक्ष से बात कर निस्तारण का प्रयास कर रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने
विज्ञापन


इसी समय प्रतिवादी पक्ष सुधीर कुमार उसकी मां पुष्पा देवी, बहन मोनिका गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। हाथापाई करते हुए हेड कांस्टेबल की वर्दी केा पकड़ कर फाड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पीआरवी पर तैनात कर्मियों के विरोध करने के बाद हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले लोग वहां से भाग निकले। 

यह भी पढ़ेंः- UP: डॉक्टर-एजेंटों ने मिलकर रची शर्मनाक साजिश, प्रसव के बाद बिकवा दिया नवजात; जागी मां की ममता तो हुआ ये अंजाम
विज्ञापन


हमले की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने काफी देर तक गांव में उनकी तलाश भी की। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

हेड कांस्टेबल की तहरीर पर हमला करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार तलाश कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। -कल्याणी, थानाध्यक्ष एलाऊ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें