मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की फटने से बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, पांच वर्षीय बच्चे को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गांव हुसैनपुर में रविवार सुबह करीब सात बजे गांव निवासी शमशाद ट्रैक्टर चक्की लेकर आटा पीसने के लिए निकला था, गांव की तिराहे के पास खड़े होकर ग्रामीणों का आटा पीस रहा था। तभी तेज धमाके के साथ चक्की फट गई।
हादसे में शमशाद, गांव निवासी रशीदन और पांच वर्षीय प्रियांशु पुत्र रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। अफरा तफरी और चीख पुकार के बीच सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच वर्षीय प्रियांशु को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया।