आईजी नवनीत सेकेरा के साथ पावर एंजल्स
- फोटो : amar ujala
शासन ने वूमेन पावर लाइन के तहत चार बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को शक्ति परी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कालेजों से छात्राओं की सूची मांगीं गई है। इन छात्राओं को 24 वर्ष की आयु तक विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा प्राप्त रहेगा।
वूमेन पावर लाइन (1090) महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए बनी है। इस पर जो भी महिलाएं शिकायत करती हैं तो इस लाइन पर तैनात विशेष पुलिस अधिकारी उस शिकायत की जांच कर आरोपी को सजा देते हैं। इसके चलते बालिका इंटर कालेजों में हाईस्कूल से ऊपर पढ़ने वाली छात्राओं को गृह विभाग ने शक्ति परी (पावर एंजिल्स) बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही इन छात्राओं को 24 वर्ष की आयु तक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का दर्जा दिया जाएगा। शक्ति परी छात्राओं और महिलाओं को 1090 के बारे में जानकारी देंगी। डीआईओएस ने इस संबंध में कालेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इच्छुक छात्राओं को ही इसमें शामिल किया जाए। उधर, आरसी बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, श्री गंगा सहाय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज बेवर से आवेदन मांगे गए हैं।
कोट
चारों कालेजों की छात्राओं को शक्ति परी बनाने के संबंध पत्र जारी कर दिया गया है। कालेजों से छात्राओं की सूची मांगी गई है। ताकि यह सूची वूमेन पावर लाइन के नोडल अधिकारी को जमा कर सकें। उसके बाद वह शासन को भेज सकें।
आरपी यादव
डीआईओएस, मैनपुरी