जिले में रविवार को सरकारी कार्यालयों में आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया। इस दौरान विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को आतंकवाद का विरोध करने की शपथ दिलाई।
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम यशवंत राव ने, पुलिस कार्यालय में एसपी राजेश एस ने, सीडीओ कार्यालय में सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने, डीपीआरओ कार्यालय में डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने, सीएमओ कार्यालय में प्रभारी सीएमओ डा. रामकिशन, सीओ सिटी कार्यालय में सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट में एडीएम डा. एके श्रीवास्तव, मानसिंह यादव, अशोक जैन मौजूद थे। तहसील सदर में एसडीएम अमित सिंह, किशनी में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, करहल में एसडीएम राजेश कुमार, कुरावली में एसडीएम महेश प्रकाश गुप्ता, घिरोर में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। किशनी में एसडीएम ने कहा हर नागरिक का कर्तव्य है वह किसी भी देशविरोधी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। तहसीलदार संतोष ओझा, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार, सभासद आदेश गुप्ता, योगेश पालीवाल आदि मौजूद थे।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डा. राममोहन ने आवासीय विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित सभी कर्मियों को आतंकवाद का विरोध करने की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य डॉ राममोहन ने कहा कि अनीति, अत्याचार जहां भी हो, उसका सभी को विरोध करना चाहिए। हर नागरिक यह सोचे कि गलत काम का विरोध करना है, तभी सभ्य समाज का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने आतंकवाद को देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बताया। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने सभी से आतंकवाद का विरोध करने का आह्वान किया। मौके पर प्रबंध निदेशक लव मोहन, उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैंपस को-ऑर्डीनेटर अलका दुबे आदि मौजूद रहीं।
फोटो
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद विरोधी दिवस मनाकर आतंकवाद से लड़ने की शपथ भी ली। जिलाध्यक्ष संकोच गौड ने कहा देश में संचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था पूर्व प्रधानमंत्री की ही देन है। युवाओं को सम्मान दिलाकर उनको 18 साल की आयु में मताधिकार दिलाया। आतंकवाद का जमकर विरोध किया। आतंकवाद से लड़ने की जिद देखकर ही आतंकवादियों ने उनकी हत्या कर दी। बैठक में महिला अध्यक्ष विनीता शाक्य, फैयाज अहमद सिद्दीकी, डा. उमेश टिंगल, शशी भूषण, मानसिंह शाक्य, सतीश चंद्र यादव, मुंशीलाल शाक्य, सुरेश राठौर, रमेश चंद्र वर्मा, धीरज श्रीवास्तव, अरविंद यादव, विनीत जैन, फरीद अली आदि मौजूद थे।