फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाओं में रही तालाबंदी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। व्यावसायिक बैंकों की तरह वेतन, पेंशन, सुविधाएं और अन्य मांगों को लेकर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिले की सभी 43 आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाओं में ताले पड़े रहे। ग्रामीण बैंक शाखाएं बंद रहने से करीब चार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। ग्रामीण बैंक एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने मांगों में समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण एसोसियेशन की अपील पर जिले की समस्त 43 आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाएं बंद रहीं। बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी भी उठानी पड़ी। बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंक शाखाएं बंद रहने से करीब चार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। शहर के अलावा कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी बैंक शाखाएं हड़ताल के चलते बंद रहीं।
राधारमण रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के जिला मुख्यालय पर बारिश के बाद भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई है। बैंकिंग उद्योग में 10वां वेतन समझौता लागू हो गया है लेकिन ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वेतन वृद्धि का आदेश तत्काल ग्रामीण बैंकों के लिए भी जारी किया जाना चाहिए। काम के दबाव को देखते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए। सचिव अनुरोध भदौरिया ने कहा कि मृतकाश्रितों को तत्काल बैंक में नौकरी मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार यदि जायज मांगे नहीं मानती है तो बैंककर्मी लंबे संघर्ष के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर रामनरेश यादव, राजेंद्र यादव, बीके कठेरिया, उदयवीर यादव, ब्रजेंद्र यादव, सोनेलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें