फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सराफ की दुकान से सोने की तीन अंगूठियां चुरा ले गया टप्पेबाज

Wed, 11 Nov 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। सराफा बाजार में टप्पेबाज दुकान पर ग्राहक बनकर आया। वह काफी देर तक अंगूठियां देखता रहा, मौका पाकर वह सोने की तीन अंगूठियां लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की जानकारी होने के बाद दुकानदार ने शोर मचाया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी निवासी किशनचंद्र वर्मा ने बताया कि उसकी बाजार में सराफा की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह दुकान पर थे, तभी एक व्यक्ति आया और सोने की अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। वह उसे अंगूठियां दिखाने लगे। सोने की तीन अंगूठियां लेने के बाद ग्राहक उलट-पलट कर देखने लगा।
फिर अचानक दुकान से बाहर निकल गया। किशन चंद्र ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक व्यक्ति वापस नहीं आया तो शक हुआ। बाहर जाकर देखा तो वहां कोई भी नहीं था। ठगी का पता लगते ही दुकानदार ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पता चला कि टप्पेबाज दुकान से बाहर निकलने के बाद पहले से तैयार बाइक सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, सीओ करहल अजय कुमार चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। टप्पेबाज की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें