फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हत्यारोपियों के पक्ष में गवाही से मना करने पर जानलेवा हमला

Mon, 09 Mar 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। हत्या के मामले में आरोपियों के पक्ष में गवाही देने से मना किया तो किसान पर जानलेवा हमला किया गया। किसान और परिजन पर सरिया और असलहा से वार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी पूता देवी ने बताया कि 21 मार्च 2025 को गांव के रहने वाले मुन्ना लाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी बंटू, सत्यपाल, कन्हैया जेल में निरुद्ध थे। तीन माह पहले ही तीनों जमानत पर आए और उनके जेठ सुरजन सिंह और गिरंद पर अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाने लगे। धमकी दी कि अगर उनके पक्ष में गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। 3 जनवरी को आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था।
जेठ ने पक्ष में गवाही देने से साफ मना कर दिया था। 7 मार्च की शाम को बंटू, संजीव, केशव, सत्यपाल, मिलाप सिंह घर में घुस आए और सरिया व असलहा की बटा से जेठ सुरजन, जेठानी मिथिलेश, सास राजवती पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी फिर से धमकी देकर गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें