बिछवां। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर खड़े तीन ट्रकों से छह बैटरियां चोरी कर ली गईं। चोर पास ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गांव जैली निवासी विमलेश और गांव शाहपुर निवासी नीरज ट्रक चालक हैं। तीन मार्च को दोनों ने अपने ट्रक दिवाकर पेट्रोल पंप के पास खड़े किए थे। जनपद एटा के गांव भोज्जापुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह का ट्रक भी पास ही खड़ा था। पांच मार्च को जब चालक अपने ट्रक पर पहुंचे तो देखा कि शीशे टूटे हुए थे, तीनों ट्रक से छह बैटरियां चोरी हो गई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में चोर ट्रक में घुसते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पहचान व चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।