फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगा दी जान

Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 अजय पाल का फाइल फोटो
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिल्हा में बीमारी से परेशान होकर व्यक्ति ने बुधवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि उसका करीब दो साल से इलाज चल रहा था, जिस वजह से वह मानसिक रूप से भी परेशान थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिल्हा निवासी 38 वर्षीय अजय पाल सिंह करीब दो साल पहले बीमार हुए थे, उसके बाद काफी इलाज कराया। मगर वह बीमारी से उबर नहीं पाए। हालत ये थी कि अब उनका वजन महज 30 किलो ही रह गया था। आगरा, सैफई व अन्य जगह भी उपचार करा चुके थे। मगर, कहीं भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा था। जिस वजह से वह मानसिक रूप से भी परेशान थे।
बुधवार रात को जब पत्नी व तीन बच्चे कमरे से बाहर थे, तब अजय ने पंखे के कुंडे में बिजली के तार का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला खुदकुशी का है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें